शिक्षा विभाग ने जारी की 489 शिक्षकों की नियुक्ति की दूसरी सूची, 30 मार्च तक ज्वाइनिंग करने के निर्देश
Image Source- Google

रायपुर। कोरोना काल में करीब 11 महीने से बंद स्कूल सोमवार से खुल ( Unlock School in Chhattisgarh ) गए। स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना (प्रेयर) फिलहाल नहीं होगी। खेल का पीरियड भी नहीं होगा। कोरोना से सावधानी बरतने के लिए पीने का पानी भी छात्रों को साथ लेकर जाना होगा।

कैंटीन बंद रहेंगे, इसलिए छात्र घरों से टिफिन लेकर आएंगे। फिलहाल स्कूल भी पूरे समय के बजाय 4 घंटे ही लगेंगे, यानी बमुश्किल 3-4 पीरियड बाद छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि दसवीं-बारहवीं के प्रैक्टिकल के लिए 10 फरवरी से स्कूल खुल गए हैं। इसलिए स्कूलों में छात्रों का आना-जाना चल रहा है, लेकिन अब कक्षाएं भी चलेंगी।

नवमीं-ग्यारहवीं के छात्रों की भी क्लास लगेगी। लेकिन इस बार स्कूलों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन भी करना होगा। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में प्रेयर नहीं होगी क्योंकि इससे भीड़ लग सकती है। छात्र स्कूल में आएंगे और सीधे क्लासरूम में दाखिल होंगे।

See also  INDIA ने शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण, 800 किमी दूर टारगेट पर भी लगेगा सटीक निशाना, जानें खासियत

स्कूलों में बंद रहेंगे कैंटीन

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक पानी पीने वाली जगह में भी छात्र इकट्ठा होते हैं। इसलिए सभी को घर से पानी लेकर आना होगा। कोरोनाकाल में जो परीक्षाएं ऑफलाइन हुई थीं, उसमें भी परीक्षार्थियों से पानी मंगवाया गया था। स्कूलों में कैंटीन बंद रहेंगे, इसलिए टिफिन भी साथ ले जाना होगा।

स्कूल का होगा समय कम

स्कूलों में अभी कुछ घंटे पहले छुट्टी हो जाएगी। आमतौर पर स्कूलों का औसत समय 6 घंटे का है, लेकिन अब अधिकांश स्कूल 4 घंटे ही लगेंगे। कुछ निजी स्कूल प्रबंधन के मुताबिक खेलकूद व विभिन्न गतिविधियों के लिए दो पीरियड रहते थे। लेकिन इस बार यह दोनों पीरियड नहीं होंगे, इसलिए स्कूल का समय भी कम होगा।

परीक्षा के हिसाब से होगी पढ़ाई

स्कूलों ने बताया कि कुछ माह में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, इसलिए पढ़ाई उसी की तैयारी के हिसाब से होगी। सभी छात्रों को मास्क पहनकर व सैनिटाइजर की छोटी बोतल लेकर स्कूल जाना होगा। स्कूल आने के लिए निजी स्कूलों ने यह शर्त रखी है। उनका कहना है कि सर्दी, बुखार की जांच भी स्कूल में एंट्री से पहले होगी। जिन छात्रों में इसके लक्षण मिलेंगे, उन्हें घर वापस भेज दिया जाएगा।

See also  इस साल राज्यसभा की 73 सीटों पर होंगे चुनाव, भाजपा के लिए बहुमत जुटाने की चुनौती

पूरे छात्र आएंगे, अलग बैठेंगे

शासन ने नवमीं से बारहवीं तक के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। सभी छात्र स्कूल आएंगे लेकिन क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। एक क्लास में 50 प्रतिशत छात्र बैठेंगे।

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों में पढ़ाई होगी। इसके लिए प्राचार्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
ए.एन. बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…