सीधी बस हादसा
सीधी बस हादसा

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में गिर गई। अब तक 25 के शव नहर से निकाले गए हैं। 7 यात्रियों को बचाया गया है। जबकि ड्राइवर तैरकर बच निकला। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

बस में 54 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि मृतकों की संख्या 45 से ज्यादा हो सकती है। सुबह 11.45 बजे क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाल लिया गया। कुछ शव बह गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 शव निकाले जा चुके हैं। शेष सभी यात्रियों की मौत की आशंका है। हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। जब बस सीधी से सतना जा रही थी।

जाम की वजह से नहर के किनारे से बस ले जा रहा था ड्राइवर

पुलिस के मुताबिक, बस की क्षमता 32 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 54 यात्री भर लिए गए थे। सीधी मार्ग पर छुहिया घाटी से होकर बस को सतना जाना था, लेकिन यहां जाम की वजह से ड्राइवर ने रूट बदल दिया। वह नहर के किनारे से बस ले जा रहा था। यह रास्ता काफी संकरा था और इसी दौरान ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। झांसी से रांची के जाने वाला हाईवे सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली होते हुए जाता है। यहां जगह-जगह सड़क खराब और अधूरी है। इस वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति रहती है।

See also  30 साल बाद सामने आई मुंबई हमले के मोस्ट वांटेड टाइगर मेमन की तस्वीर, आलीशान बंगले को बनाया अपना ठिकाना

SDRF और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू में जुटी

SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। बस को क्रेन से बाहर निकाला जा रहा है। गोताखोर भी वहां मौजूद हैं। नहर में पानी का बहाव तेज होने की वजह से रेस्क्यू टीम जलस्तर कम होने का इंतजार कर रही थी। आशंका है कि तेज बहाव के चलते लोग घटना स्थल से काफी दूर बह गए होंगे। ऐहतियातन बाणसागर डैम से नहर का पानी रोक दिया गया है।

नर्सिंग की परीक्षा देने सतना जा रही थीं छात्राएं

मृतकों में ज्यादातर छात्राएं शामिल हैं, जो नर्सिंग की परीक्षा देने केलिए सतना जा रहे थे। मृतकों में ज्यादतर सीधी के रहने वाले हैं। ये हादसा रीवा-सीधी बॉर्डर के पास छुहियाघाटी के नजदीक हुआ है. बाणसागर परियोजना की ये नहर है, जिसमें बस गिरी है. फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक बस में कुल 60 लोग सवार थे। जिसमें से 7 लोग बाहर आये हैं, जबकि बाकी लोग अभी लापता हैं। माना जा रहा है कि इस हादसे में 50 लोगों के हताहत होने की आशंका है।

See also  MP में 10 वनमंडलों को बंद करने की है तैयारी, ये है बड़ी वजह
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…