'हम लोगों के खिलाफ UAPA लग सकता है, सोशल मीडिया हैंडल्स को डीऐक्टिवेट करना होगा' पढ़ें दिशा रवि और ग्रेटा की पूरी चैट
image source : google

टीआरपी डेस्क। दिल्‍ली पुलिस की ओर से टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि की वॉट्सऐप चैट्स रिट्रीव करने का दावा किया गया है। जिसके अनुसार स्‍वीडन की क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट ग्रेटा थनबर्ग और दिशा के बीच कई बार चैट हुए हैं। जिसमें टूलकिट का भी जिक्र किया गया था।

UAPA के तहत हो सकती है कार्रवाई

दिशा ने ग्रेटा के साथ बातचीत में यह भी कहा कि उन दोनों पर UAPA के तहत कार्रवाई हो सकती है। दिशा ने टूलकिट लीक होने के बाद ग्रेटा से यह भी पूछा कि क्‍या कुछ समय तक बिल्‍कुल चुप रहना चाहिए। दिल्‍ली पुलिस का दावा है कि दिशा ने ही टेलिग्राम पर ग्रेटा को टूलकिट डॉक्‍युमेंट भेजा था और उसे इस पर ऐक्‍शन लेने को कहा।

पुलिस के अनुसार दिशा ने एक वॉट्सऐप ग्रुप भी डिलीट किया है। साथ ही कुछ चैट्स भी डिलीट हुए हैं। जिसमें टूलकिट को लेकर बातचीत भी हुई थी। पुलिस के अनुसार इसके बाद ही दिशा को गिरफ्तार करने का फैसला किया गया।

See also  IMA ने की मांग- अस्पतालों को सुरक्षित जोन घोषित करे सरकार

3 फरवरी की दोनों के बीच की वॉट्सऐप चैट्स

ग्रेटा थनबर्ग: बड़ा अच्‍छा होता अगर यह अभी तैयार होता। इसके चक्‍कर में मुझे कई धमकियां मिलतीं। इसने तो हंगामा खड़ा कर दिया।
दिशा रवि: शिट, शिट, शिट… अभी भेज रही हूं। क्‍या तुम टूलकिट को बिल्‍कुल ट्वीट नहीं कर सकती हो?
दिशा रवि: क्‍या अभी हम कुछ भी नहीं बोल सकते? मैं वकीलों से बात करती हूं। आई एम सॉरी, इसमें हमारा नाम है और हम लोगों के खिलाफ यूएपीए लग सकता है। क्‍या तुम ठीक हो?
ग्रेटा थनबर्ग: मुझे कुछ लिखना है।
दिशा रवि: क्‍या तुम मुझे 5 मिनट दे सकती हो? मैं वकीलों से बात कर रही हूं।
ग्रेटा थनबर्ग: कई बार इस तरह की नफरत वाली आंधी आती है और यह वाकई जबर्दस्‍त होती है।
दिशा रवि: पक्‍का… मुझे माफ करना, हम सब डर गए क्‍योंकि यहां हालात खराब होने लगे हैं लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि तुम पर आंच न आए। हमें सभी सोशल मीडिया हैंडल्‍स को डीऐक्टिवेट करना होगा।

See also  Breaking: लालकिला हिंसा मामले में ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि गिरफ्तार

बड़े षड़यंत्र को अंजाम देने के लिए बनाये गए वॉट्सऐप ग्रुप

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, देश के खिलाफ बड़ा षड़यंत्र तैयार करने के लिए 6 दिसंबर को वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें दिशा रवि, शांतनु, निकिता जैकब, एमओ धालीवाल समेत काफी लोग जोड़े गए थे। उनके अनुसार कनाडा में रहने वाली पुनीत नाम की महिला ने दिशा, निकिता जैकब और शांतनु को एक-दूसरे से जोड़ा था।

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि टूलकिट को दिशा रवि, निकिता और शांतनु ने मिलकर तैयार किया था। इसके लिए 11 जनवरी को जूम पर मीटिंग भी हुई थी। जिसमें 70 लोग शामिल हुए थे। शुरू में यह टूलकिट कुछ लोगों को ही दी गई थी, जिन्हें खालिस्तानी एजेंडे को आगे बढ़ाना था। हालांकि वह गलती से पब्लिक डोमेन में आ गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…