Breaking: अमरावती में कोरोना लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू, मुंबई में बेकाबू हुआ संक्रमण
Breaking: अमरावती में कोरोना लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू, मुंबई में बेकाबू हुआ संक्रमण

अमरावती/मुंबई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती शहर में एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है, वहीं यवतमाल में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। जबकि अकोला में भी सरकार कभी भी लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर बैठक की थी और उसी के आधार पर यह कदम उठाया गया है। 

अमरावती के जिला अधिकारी शीलेश नवल ने बताया कि जिले में शनिवार शाम 8 बजे से लागू लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान रात के आठ बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं यवतमाल की बात करें तो यहां नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।

5 से अधिक कोरोना मरीज रहने पर बिल्डिंग होगी सील

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई शहर को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में किसी भी बिल्डिंग में पांच से अधिक रोगी पाए जाने पर बिल्डिंग को सील कर दी जाएगी।

See also  लॉकडाउन : अब कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूर, राज्य सरकार से लगाई मदद की गुहार, बिस्कुट और मिक्चर खाकर कर रहे हैं गुज़ारा

बीएमसी ने कहा कि वेडिंग हॉल, क्लब और रेस्टोरेंट आदि की जांच करने के लिए कभी भी छापे मारे जा सकते हैं। वहीं अब ब्राजील से लौटने वाले लोगों को भी अनिवार्य संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना होगा। उन क्षेत्रों में टेस्ट बढ़ाए जाएंगे जहां अधिक मरीज पाए जा रहे हैं।

यात्रियों पर नजर रखने 300 मार्शलों की भर्ती

बीएमसी ने कहा कि क्वारंटीन किए गए रोगियों के हाथों पर मुहर लगाए जाएंगे। बिना फेस मास्क के लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर नजर रखने के लिए 300 मार्शलों को भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा, मुंबई में उल्लंघन करने वालों पर लोगों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त मार्शल लगाए जाएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,787 नए संक्रमित मिले हैं। पांच दिसंबर के बाद ये यह संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में बीते सात दिनों से 3000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

See also  केमिकल टैंकर में ब्लास्ट से पाइप फैक्ट्री खाक, 4 जिंदा जले, 30 लोग झुलसे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…