Viral Video: शादी में थूक लगाकर बना रहा था रोटियां
image source : google

टीआरपी डेस्क। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक शख्स किसी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच नाम की संस्था ने इस पर खूब हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेरठ के किसी शादी समारोह का है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बीते 16 फरवरी का है। यह वीडियो मेरठ के अरोमा गार्डन गढ़ रोड थाना मेडिकल क्षेत्र में बनाया गया था। वीडियो बनाने वाले का नाम नौशाद है, जिसने खुद अपना यह वीडियो बनाया था।

हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस स्टेशन हाजा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, नौशाद के रोटियों पर थूक लगाने की वजह से खाना खाने वाले लोगों को कोरोना बीमारी हो सकती है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 269, 270, 118 और महामारी अधिनियम की धारा 03 की तहत नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में मिले 2437 मरीज, 5941 ने दी कोरोना को मात,64 की मौत

आरोपी नौशाद को पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने नौशाद से पूछताछ की। इस दौरान नौशाद कबूल किया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही है। उसने रोटी बनाते समय थूक लगाया था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि शख्स की इस हरकत से कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने कहा कि थूक लगी रोटी खाने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…