सोने के साथ, चांदी की कीमतों में उछाल, जाने आज के भाव
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। भारतीय बाजारों में सोमवार यानि 22 फरवरी 2021 को गोल्‍ड के भाव में तेजी से वृद्धि देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 68,322 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ। इसके साथ ही सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

सोने के नए भाव

राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 46,013 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 45,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, भारतीय बाजारों के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों महज 265 रुपये उछलकर 68,587 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव भी भारतीय बाजारों के उलट गिरा और 26.94 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है।

See also  Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुए सस्ते, खरीदारी का अच्छा मौका? जानें 7 जुलाई के नए रेट

एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट तपन पटेल के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये में आज तेजी दर्ज की गई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत हुआ और 72.49 के स्‍तर पर बंद हुआ। ऐसे में गोल्‍ड के भाव में गिरावट दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट सोना महंगा हुआ है। इसका सीधा मतलब है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गोल्‍ड के दाम में जारी उठापटक का भारतीय बाजार पर ज्‍यादा असर हो रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…