विधानसभा
विधानसभा

रायपुर। मंगलवार को विधानसभा में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़ें हैं। प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

शिवरतन ने कहा कि कोरबा के लेमरू में माता-पिता के सामने बेटी का बलात्कार किया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। बीजेपी सदस्य नारायण चंदेल ने कहा कि यह गंभीर विषय है साथ ही शर्मनाक भी।

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एक लड़की छह बार बिकती है। वह आत्महत्या कर लेती है। आत्महत्या के बाद उसका आवेदन थाने में पड़ा है। यह उजागर होता है कि उज्ज्वला सोसायटी में संगठित तरीके से बालात्कार की घटना लंबे समय से चल रही हैं।

अपराधों को ये सरकार छोटा कहती है

बीजेपी विधायक रंजना साहू ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को ये सरकार छोटा कहती है, ये बेहद शर्मनाक है। इसमें सरकार की मौन सहमति दिखती है।

See also  पिंजड़े में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, गुस्साए ग्रामीणों को काबू में करने लेनी पड़ी पुलिस की मदद

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह गंभीर विषय है। इस पर चर्चा होगी तो कई तथ्य सामने आएंगे। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर इस सरकार को जगाने की जरूरत है। इस सरकार में महिलाओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

गृहमंत्री का ऐसे मामलों में कोई कंट्रोल नहीं है- कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब अखबारों में, टीवी में दुष्कर्म की घटना का जिक्र ना हो। गृहमंत्री का ऐसे मामलों में कोई कंट्रोल नहीं है। कौशिक ने कहा कि गृहमंत्री लाचार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दिन दहाड़े महिलाओं के साथ अपराध हो रहे है, इससे लोगों में आक्रोश है। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, इस विषय पर स्थगन कल दिया जा चुका है। आज अनुपूरक में सभी विषयों पर चर्चा होगी।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बदला,"सिर्फ व्यवहार से सिद्ध नहीं होगा आरोप"
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…