BJP सांसद के बेटे ने खुद पर करवाई फायरिंग, कुछ लोगों को चाहता था फंसाना
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। लखनऊ के मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर (30) ने खुद पर गोली चलवा ली। इसका खुलासा आरोपी को पकड़ने के बाद हुआ।

पुलिस आरोपी को पकड़ पूछताछ शुरू की तो कुछ और ही तथ्य सामने आया। पुलिस ने दावा किया है कि आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले आदर्श से अपने ऊपर फायरिंग करवाई थी। पुलिस आदर्श को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

भाजपा सांसद के बेटे को घायल अवस्था में पुलिसकर्मियों ने रात तीन बजे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात भाजपा सांसद का बेटा आयुष गाड़ी से निकला था। तभी छठे मील पर बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग हुई।

सांसद के बेटे ने खुद पर करवाया हमला

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सांसद कौशल किशोर समेत पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सांसद के बेटे ने खुद पर हमला करवाया है। उसकी अपने परिवार वालों से अनबन चल रही थी। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

See also  Hydrogen Train Testing: भारत में जल्द दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, इंडियन रेलवे का सफल हुआ परीक्षण, जानिए कब से होगी शुरुआत

घटना को लेकर तहकीकात जारी

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है, पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे, घटना को लेकर तहकीकात जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…