नई शिक्षा नीति से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती : पीएम मोदी
नई शिक्षा नीति से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती : पीएम मोदी

नेशनल डेस्क। भारत सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर अलग-अलग सेक्टर्स के साथ वेबिनार का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एजुकेशन सेक्टर से जुड़े वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार देश के स्कूलों में Atal Tinkering Labs से लेकर उच्च संस्थानों में Atal Incubation Centers तक पर फोकस किया जा रहा है।

देश में स्टार्ट अप्स के लिए Hackathons की नई परंपरा देश में बन चुकी है, जो देश के युवाओं और इंडस्ट्री, दोनों के लिए बहुत बड़ी ताकत बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को आत्मविश्वास के महत्व को समझना होगा क्योकि ‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं में आत्मविश्वास उतना ही जरूरी है।

ये सीधे तौर पर एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और रिसर्च से जुड़ी है। नई शिक्षा नीति में इन सबका समावेश है। इस नीति से देश का हर एक युवा मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज का ये मंथन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश अपने व्यक्तिगत, बौद्धिक, औद्योगिक स्वभाव और टैलेंट को दिशा देने वाले पूरे इकोसिस्टम में परिवर्तन करने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।’

See also  देश के वंचितों के लिए काम करना सरकार की पहली प्राथमिकता - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास तभी आता है, जब युवा को अपनी शिक्षा, अपनी ज्ञान पर पूरा विश्वास हो।साथ ही कहा प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक भारतीय भाषाओं में कंटेंट को तैयार करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाषा के कारण गरीब के टैलेंट को मरने नहीं देना चाहिए।

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश

  • पिछले सालों शिक्षा को रोजगार और उद्यमशीलता की क्षमता से जोड़ने का जो प्रयास किया गया है, ये बजट उनको और विस्तार देता है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज वैज्ञानिक प्रकाशन के मामले में भारत टॉप थ्री देशों में आ चुका है।
  • पहली बार देश के स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब (Atal Tinkering Labs) से लेकर उच्च संस्थानों में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (Atal Incubation Centers) तक पर फोकस किया जा रहा है।
  • देश में स्टार्टअप्स के लिए हैकथॉन की नई परंपरा शुरू हुई है, जो देश के युवाओं और इंडस्ट्री, दोनों के लिए बहुत बड़ी ताकत बन रही है।
  • नेशनल इनिशिएटिव फॉर डेवलपिंग एंड हारनेसिंग इनोवेशन के तहत 3500 से अधिक स्टार्टअप का पोषण किया गया है।
  • ज्ञान और शोध को मर्यादा में रखना राष्ट्र के साथ अन्याय है। इस मानसिकता के साथ, हम अपने युवाओं के लिए कृषि, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और DRDO जैसे कई क्षेत्रों को खोल रहे हैं।
See also  जाति प्रमाण पत्र बनाना और हुआ सरल, नगरीय निकायों की सामान्य सभा की सहमति भी होगी मान्य

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…