हेमा मालिनी ने लिया कोरोना वैक्सीन का डोज, तस्वीर शेयर कर लोगों को किया जागरूक
हेमा मालिनी ने लिया कोरोना वैक्सीन का डोज, तस्वीर शेयर कर लोगों को किया जागरूक

मुंबई। भाजपा सांसद व वेटरन ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी तीन तस्वीर शेयर की हैं। इनमें वह कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हेमा मालिनी ने लोगों को भी जागरूक किया है।

72 वर्षीय ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर मुंबई के कूपर अस्पताल से तस्वीरें शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। हेमा मालिनी ने इसके साथ लिखा, ‘मैंने कूपर अस्पताल में पब्लिक के बीच कोरोना वैक्सीन ली है।’ तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह पोस्टर के साथ खड़ी हैं। पोस्टर में लिखा है, ‘मैंने अपना टीका लगवा लिया है क्या आपने लगवाया?’

बता दें कि हेमा मालिनी से पहले सैफ अली खान, राकेश रोशन, कमल हासन, सतीश शाह, अलका याग्निक, शिल्पा शिरोडकर कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। बताते चलें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे।

See also  NASA के Osiris-Rex spacecraft ऐस्टरॉयर्ड Bennu को छूने में हुआ कामयाब, खुल सकते है ब्रह्मांड के कई राज


वहीं सिंगर कनिका कपूर भारत में कोरोना सक्रंमित होने वाली पहली बॉलिवुड सिलेब्स थीं। पिछले साल 2020 में मार्च में वह लंदन से वापस आई थीं। इसके बाद जांच में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…