Big Breaking: टूल किट मामला, कल रमन सिंह देंगे गिरफ्तारी, नवतपा से पहले गरमाया छत्तीसगढ़ का सियासी पारा
Big Breaking: टूल किट मामला, कल रमन सिंह देंगे गिरफ्तारी, नवतपा से पहले गरमाया छत्तीसगढ़ का सियासी पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि – यकीन नहीं होता यह छत्तीसगढ़ की खबरें हैं। कांग्रेस सरकार में पुलिस बेबस और अपराधी ताकतवर हो गए हैं, इसलिए हर दिन अखबार के पन्नों में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण की खबरें छपती हैं। बेहद दुखद ! यह कैसा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं भूपेश बघेल जी।

ये बातें डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखी है। दरअसल शनिवार को राजधानी के उरला इलाके में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं शाम के वक्त दुर्ग के पाटन से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर आई। इन्हीं घटनाओं का जिक्र करते हुए डॉ रमन सिंह ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है।

See also  भाजपा के पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल,जानिए कौन आका.कौन गुलाम

इन वारदातों की वजह से फिर से घिरी सरकार

रायपुर शहर के अछोली इलाके में शनिवार को एक महिला और उसकी मां की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी गई, क्योंकि वह शौचालय बनवाना चाहती थी। हत्या महिला के जेठ भगतराम और ससुर राम सहाय ने की थी। इनके बीच जमीन के हिस्से को लेक विवाद चल रहा था। उरला पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना दुर्ग के बठेना गांव में हुई। यहां रहने वाले 52 साल का रामबृज गायकवाड़ का शव इसके 24 साल के बेटे संजू गायकवाड़ के साथ फंदे पर लटका मिला। रामबृज की पत्नी जानकी बाई और इसकी दो बेटियां 28 साल की दुर्गा और 21 साल की ज्योति का शव घर से कुछ दूरी पर पैरावट में जलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विधानसभा में भी बढ़ते अपराध पर हो चुका है हंगामा

करीब एक सप्ताह पहले विधानसभा में भाजपा विधायकों ने स्थगन के माध्यम से महिला अत्याचार का मुद्दा उठाकर चर्चा कराने की मांग की। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लगातार अनाचार की घटनाएं हो रही हैं। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। वहीं विधायक रंजना साहू ने कहा कि महिलाओं पर अपराध हो रहा है। मुख्यमंत्री का बयान नहीं आता है। मंत्री छोटी घटना कहते हैं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री की मौन सहमति है।

See also  CG News: बिलासपुर में पेड़ से टकराई कार, तीन से चार लोगों के जिंदा जलने की आशंका
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…