भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजनांदगांव जिले के ग्राम रिंगनी निवासी वरिष्ठ पंडवानी गायक सुकालू राम निषाद को ईलाज के लिए 25 हजार रुपए की सहायता संस्कृति विभाग द्वारा आज कलाकार कल्याण कोष से दी गई है।

सुकालू राम निषाद के नाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कार्ड भी बना दिया गया है। 69 वर्षीय सुकालू राम निषाद रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका संपूर्ण उपचार निःशुल्क किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  Balodabazar violence: कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म, आज कोर्ट में किए जा सकते हैं पेश