पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक की नक्सलियों ने की हत्या
Image Source : GOOGLE

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में धमतरी स्थित सिहावा के वनांचल गांवों में लाल आतंक बढ़ता जा रहा है। नक्सलियों ने मंगलवार देर रात फिर एक ग्रमीण की जान ली है। मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने नगरी ब्लॉक के गादुलबाहरा ग्राम के एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है।

जानकारी अनुसार 9-10 मार्च की रात कुछ नक्सली ग्राम गादुलबाहरा पहुंचे थे। जहां एक ग्रामीण को मुखबिरी के शक के आधार पर सीतानदी दलम के नक्सलियों ने बस्ती के आंगनबाड़ी के सामने बीते रात लगभग 12:00 बजे गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम प्रहलाद मरकाम बताया जा रहा है। प्रहलाद अपने पिता के स्वर्गवास हों जाने के कारण गांव आया था।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। यह मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि खल्लारी थान क्षेत्र के ग्राम गादुलबाहरा में एक युवक को जान से मार दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुँच गई और आसपास सर्चिंग की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  बिलासपुर में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव ,अब संक्रमितों की संख्या हुई 56,एक दिन में 14 नए मरीज़

लंबे समय से नक्सलियों के टारगेट पर था युवक

आपको बता दें, बीते लगभाग 4 माह में नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के शक के आधार पर 4 युवकों की जान ली जा चुकी है। वहीं सिहावा नगरी के क्षेत्र के आसपास लगभग 100 से भी ज्यादा नक्सलियों की होने की बात सामने आ रही है। साथ ही गोबरा, गोरागांव, पंडरीपानी, चंदनबाहरा, उजरावन,पेण्ड्रावन क्षेत्रों में नक्सली एक्टिव है। जहां गरियाबंद से लगे हुए सीमा के पास गांव में अस्थाई कैंप लगाकर रह रहे हैं।

जानकारी अनुसार, प्रह्लाद लंबे समय से नक्सलियों के टारगेट पर था। जिसकी जानकारी खुद प्रह्लाद को भी थी। इसके चलते वह अपना गांव छोड़कर कोलियारी दुगली में रह रहा था। पिता की मौत की सूचना मिलने पर वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। जिसकी भनक नक्सलियों को लग गई और उन्होंने प्रह्लाद को अगवा कर उसकी हत्या कर दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  International Day of Education 2021 : जानें अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास, महत्‍व