राजधानी पुलिस पर गिरी SSP की नाराजगी की गाज, 2 थाना प्रभारी सहित 1 SI लाइन अटैच
राजधानी पुलिस पर गिरी SSP की नाराजगी की गाज, 2 थाना प्रभारी सहित 1 SI लाइन अटैच

रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने ट्रांसफर आर्डर ज़ारी करते हुए 5 निरीक्षक व 2 उपनिरीक्षकों को नवीन पदस्थापना में पदस्थ किया है।

बता दें कि तेलीबांधा थाना प्रभारी विनीत दुबे को अब खमतराई थाना की कमान सौंपी गई है। वही खमतराई थाना प्रभारी संजय पुंढीर को रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

अब तेलीबांधा थाना प्रभारी के तौर पर सोनल ग्वाला को पदस्थ किया गया है। वही कबीर नगर थाना प्रभारी एलपी जायसवाल को लाइन भेज गिरीश तिवारी को थाना प्रभारी कबीर नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  CM Vishnudeo Sai South Korea Tour: दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात, निवेश पर हुई चर्चा