ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी का 93 साल की उम्र में निधन
ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी का 93 साल की उम्र में निधन

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (Dadi Hridya Mohini) का आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलजार दादी कहते थे) के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दादी हृदयमोहिनी के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने आज शरीर का त्याग कर दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  कांग्रेस में शोक की लहर, पूर्व विधायक का Heart Attack से निधन