फरार Zomato डिलिवरी ब्वॉय गिरफ्तार, ऑर्डर कैंसल करने पर महिला को नाक पर मारा था पंच
image source : google

टीआरपी डेस्क। बुधवार 10 मार्च Zomato डिलिवरी ब्वॉय का एक महिला पर वार कर उसकी नाक तोड़ने का मामला सामने आया था। जिसके बाद गुरूवार को पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, समय पर खाना नहीं पहुंचने पर जब महिला ने खाने के ऑर्डर को कैंसल कर दिया था। बावजूद इसके डिलिवरी ब्वॉय खाना लेकर उसके घर पहुंच गया और गुस्से में आकर उसने महिला के चेहरे पर पंच दे मारा।

महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी

जानकारी अनुसार, महिला के खाना लेने से मना करने और कस्टमर केयर में फोन करने से नाराज डिलिवरी ब्वॉय ने अपने उपर आपा खो कर ऐसा कदम उठाया और मौके से फरार हो गया। यह मामला तब गर्माया जब महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई।

महिला की शेयर की गई इस वीडियो में उसकी नाक से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय ने उसकी नाक पर घूंसा मारा और कहा कि “क्या मैं तुम्हारा नौकर हूं” और वहां से फरार हो गया। महिला ने आगे कहा कि वह अकेले थी और उसकी मदद के लिए कोई नहीं था। वह घटना के बाद अस्पताल गई और अपना इलाज करवाया।

See also  छत्तीसगढ़ में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी पर गरमाई सियासत, डॉ. रमन सिंह ने कहा- दवा के लिए लाइन और शराब ऑनलाइन, पलटवार में कांग्रेस ने ये कहा

महिला ने बाद में बेंगलुरु पुलिस से इस मामले में मदद मांगी। आपको बता दें, महिला का शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स इस वीडियो को देख और शेयर कर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही डिलिवरी ब्वॉय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Zomato कंपनी ने मांगी महिला से माफी

सोशल मीडिया पर लोगों में Zomato कंपनी को लेकर गुस्सा और डिलिवरी ब्वॉय के खिलाफ आक्रोश देख पुलिस तुरंत एकशन मोड में दिखी। जिसके बाद अब फरार डिलिवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही Zomato कंपनी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं। वह पीड़ित महिला की मेडिकल से लेकर पुलिस जांच में पूरी तरह से मदद करेंगे। Zomato कंपनी ने महिला से माफी भी मांगी और कंपनी ने बताया कि उन्होंने आरोपी डिलिवरी ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया है।

See also  ISRO Satellite Launch: लॉन्चिंग के तीसरे चरण में तकनीकी खामी आने से फेल हो गया EOS-09, ISRO प्रमुख बोले- हम वापसी करेंगे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…