BJP नेता
BJP नेता की पत्नी को पीटा और बाल पकड़कर घसीटा

टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच भाजपा के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसकी पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट भी की। साथ ही, भाजपा कार्यकर्ता के वाहन में भी तोड़फोड़ की। यह घटना रविवार (14 मार्च) की बताई जा रही है।

बाल पकड़कर घसीटा और घर से बाहर ले गए

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि उन लोगों ने मुझे बाल पकड़कर घसीटा और घर से बाहर ले गए। इसके बाद उन्होंने मेरे पति के बारे में पूछा और मेरे साथ मारपीट भी की। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस से शिकायत की है।

टीएमसी कार्यकर्ता ने आरोपों को नकारा

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता चितरंजन मंडल ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कार में खुद तोड़फोड़ की। इस घटना में टीएमसी का कोई हाथ नहीं है। 

See also  कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खरगे  26 अक्टूबर को संभालेंगे पदभार  

भाजपा पर ही लगाया आरोप

टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। भाजपा कार्यकर्ता के ड्राइवर ने कार में तोड़फोड़ की। अब वह इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। इस घटना से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है।

इस बार बंगाल में तगड़ा मुकाबला

गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस वामपंथी दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 45 सीटें जीती थीं।

लोकसभा चुनाव में ऐसा था नतीजा

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने राज्य की 42 में से सिर्फ दो सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा की झोली में 18 सीटें गई थीं। बता दें कि बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरण में चुनाव होंगे, जिनकी शुरुआत 27 मार्च से हो जाएगी। आखिरी चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे और दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

See also  प्रदेश में 2439 करोड़ रुपए की लागत से कम्पोजिट भवन, मेडिकल काॅलेज, स्कूल, काॅलेज, आईटीआई, रेस्ट हाउस सहित 554 महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…