बुमराह को संजना ने किया बोल्ड, सामने आईं शादी पहली तस्वीरें
image source : google

टीआरपी डेस्क। सोमवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। जिसकी जानकारी बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर करके दी। दोनों ने सिख रीति रिवाज से करीबी दोस्त और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं।

शादी के कारण नहीं हुए T-20 सीरीज में शामिल

जानकारी अनुसार, बुमराह ने शादी के लिए ही BCCI से छुट्टी मांगी थी। जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही T-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बता दें, बुमराह और संजना पिछले काफी समय से सुर्खियों में थे। दोनों ने अपने अफेयर को काफी समय तक छुपा कर रखा और कभी मीडिया के सामने एक-साथ नहीं आए। यही कारण है कि फैंस इस खबर से इतने हैरान है।

वहीं जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट कर अपनी शादी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘प्रेम, अगर यह आपको काबिल समझता है तो आपको आगे ले जाता है। प्रेम के जरिए आगे बढ़ते हुए हमने साथ-साथ एक नया सफ़र शुरू किया है। आज हमारे जीवन के सबसे खुशनुमा दिनों में से एक है और हम हमारी शादी की खबर और हमारी खुशियां आपके साथ साझा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। जसप्रीत और संजना’

See also  Rahul Gandhi on Modi Surname Case: मोदी सरनेम मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने राहुल की याचिका पर सूरत कोर्ट का फैसला आज

मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर स्टार खिलाड़ी को दी बधाई

https://twitter.com/mipaltan/status/1371401540951416833?s=20

इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट करते हुए अपने स्टार खिलाड़ी को बधाई देते हुए लिखा कि ‘बुमराह को संजना ने किया बोल्ड। हम जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन को आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

https://twitter.com/KKRiders/status/1371402332852813830?s=20
https://twitter.com/SDhawan25/status/1371406775031848962?s=20

बता दें, संजना ICC वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा वह IPL के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रह चुकी हैं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था और फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…