पुत्र की मौत
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता की हालत गम्भीर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगरी ब्लॉक के दुगली इलाके में सड़क हादसा हो गया. हादसे में 3 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पिता जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक पिता और बेटे को पिकअप ने टक्कर मारी है. घायल पिता को एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे का है. बाप-बेटे केरेमुड़ा जा रहे थे. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. आनन फानन में दोनों को दुगली अस्पताल में लेकर गए, लेकिन अस्पताल से जिम्मेदार नदारद थे. इसके कारण घायलों को नगरी ब्लॉक लेकर जाना पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुगली से 108 की मदद से घायलों को नगरी शासकीय अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई. पिता को प्राथमिक उपचार करने के बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे के बाद से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है.

See also  26 जनवरी को कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा, जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…