रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं के गुबार से ढंका आसपास का इलाका
रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं के गुबार से ढंका आसपास का इलाका

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक रबर फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कंट्रोल रूम और फायर कंट्रोल रूम में तैनात दमकल मौके पर रवाना हुईं। फायरकर्मियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ढाबा स्थित इंडस्ट्री रॉयल एलास्टोमर्स प्राइवेट लिमिटेड है। यहां रबर और प्लास्टिक के उत्पाद बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में रखे रबर के स्टॉक में रात करीब 10.30 बजे आग लग गई। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं और आसपास का इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

जहां पर आग लगी थी, उसके ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गई हुई थी। जिसमें सप्लाई चालू थी। ऐसे में फायरकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। रबर में लगी आग बार-बार भड़क उठती। आग पर पानी डालने के कारण काला और जहरीला धुआं भर रहा था। इसके चलते भी फायरकर्मियों को समस्या आ रही थी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया।

See also  State BJP Core Committee Meeting Concluded -बीजेपी ने किया कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच जाने का रोडमैप तैयार