जींस कमेंट के बाद अमिताभ बच्चन की नातिन ने उत्तराखंड CM से पूछा सवाल कहा- 'क्या खुद मुख्यमंत्री सही माहौल उपलब्ध करा सकते हैं?'
image source : google

टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत अपने एक बयान के चलते विवादों में घिरते नजर आ रहें हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर एक बयान दिया। जिसके बाद से लोग लगातार तीरथ सिंह के बयान पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में सांसद जया बच्चन भी शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने तीरथ सिंह के बयान की घोर आलोचना की है।

जया बच्चन- ‘महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति बुरी मानसिकता’

जया ने कहा है कि इस तरह के बयान सीएम को नहीं देना चाहिए। उच्च पदों पर रहने वालों को सार्वजनिक बयान ऐसा नहीं देना चाहिए। आप आज के समय में ऐसी बातें कैसे कहते हैं। आप तय करेंगे कि कौन सुसंस्कृत है और कौन कपड़ों पर आधारित नहीं है? यह महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति बुरी मानसिकता है और उन्हें प्रोत्साहित करता है। जया ने कपड़ों को लेकर दिया जाने वाला बयान पूरी तरह से गलत है।

See also  VIDEO : भैया इसमें दोष किसका है… उसने 20 पैदा किए… आपने दो किए… तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है… इसमें जलन काहे का…. CM तीरथ का अब यह बयान सुर्ख़ियों में

नव्या ने भी CM पर जाहिर किया अपना गुस्सा

इसके अलावा जया बच्चन की नातिन, नव्या ने भी उत्तराखंड के सीएम पर अपना गुस्सा जाहिर किया। नव्या ने कहा है कि हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता को क्यों नहीं बदला जाता है। ऐसे मैसेज समाज बस भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं नव्या ने सीएम से भी सवाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या खुद मुख्यमंत्री सही माहौल उपलब्ध करा सकते हैं? इतना ही नहीं नव्या ने दमदार अंदाज में कहा है कि मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक्यू, और मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी।

तीरथ सिंह रावत ने दिया विवादित बयान

बता दें, हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नशीले पदार्थों के सेवन पर दो दिन के कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिप्ड जींस हमारे समाज के टूटने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। इससे हम बच्चों को बुरे उदाहरण दे रहे हैं। जो उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन की और लेकर जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे ‘कैंची से संस्कार’ कहा।

See also  अमिताभ बच्चन ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं,खास अंदाज में पढ़ी कविता

हम अपने बच्चों को ‘कैंची से संस्कार’ दे रहे हैं -CM तीरथ सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम अपने बच्चों को ‘कैंची से संस्कार’ दे रहे हैं। घुटने दिखाना, रिप्ड जींस पहनना अमीर बच्चों की तरह दिखना है। यह सब कहां से आ रहा है, यह घर से नहीं आ रहा? इसमें शिक्षकों या स्कूलों की क्या गलती है? मैं अपने बेटे को घुटनों से फटी जींस में कहा ले जा रहा हूं? अपने घुटने दिखाने में लड़कियां भी कम नहीं है, क्या यह सही है? हम यह सब पश्चिमीकरण की पागल दौड़ में कर रहै हैं। जबकि पश्चिमी दुनिया हमारा अनुसरण कर रही है। अपना शरीर ढक कर… योग कर रही है।

युवा महिलाओं की पसंद पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक एनजीओ चलाने वाली महिला को रिप्ड जींस पहने देखकर चौंक गया। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की महिला समाज में लोगों से मिलने समाज में लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जाएगी, तो समाज में क्या संदेश दे रही है? यह सब घर पर शुरू होता है। जो भी हम करते हैं, हमारे बच्चे उसका ही अनुसरण करते हैं। बच्चों को अगर घर में सही संस्कृति सिखाई जाए, तो चाहे वो कितना भी आधुनिक हो जाए, जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता।

See also  BREAKING : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भेजा इस्तीफा, उत्तराखंड में बदल सकता है सीएम का चेहरा!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…