पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक 800 लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाए चाकू, पुलिस चला रही चाकूबाजी के खिलाफ अभियान
पिछले साल जनवरी से दिसंबर तक 800 लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाए चाकू, पुलिस चला रही चाकूबाजी के खिलाफ अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं फिर से बढ़ने लगी हैं। कुछ दिनों पूर्व ही घटी घटनाओं में नाबालिक बच्चों द्वारा चाकू का उपयोग कर अनायास ही छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर किसी पर भी चाकू से वार कर दिया गया। जिससे पीड़ितों की मौत तक हो गई। इसी के मद्देनजर पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर कर धारदार चाकू मांगने वालों की सूची मांगकर उनकी तस्दीक का विशेष अभियान शुरू किया गया। इस दौरान 24 घंटों के अभियान में अलग -अलग थाना क्षेत्रों से लोगों से लगभग 125 बटनदार चाकू जमा कराए गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे। जिसके तहत अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों, बिक्री करने वालों की पतासाजी के आदेश दिए थे। साथ ही ऑनलाइन शाॅपिंग साईट्स जैसे अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट समेत कई साइट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये।

See also  Corona News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना विस्फोट, 14 छात्रा एक साथ संक्रमित

साल भर में 800 लोगों ने किए ऑर्डर

रायपुर पुलिस को तकनीकी माध्यमों से जानकारी मिली की वर्ष 2020 में माह जनवरी से दिसंबर तक फ्लिप्कार्ट के माध्यम से करीब 800 लोगों द्वारा ऑनलाईन आर्डर कर धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाये गए। सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस द्वारा तस्दीकी अभियान प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर ऐसे लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक करने का निर्देश दिया गया था।

जिसके तारतम्य में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सूची के अनुसार अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत लोगों एवं उनके परिजनों को थाना बुलाकर तस्दीक की जा रही है। साथ ही परिजनों को उनके बच्चों द्वारा चाकू मंगाये जाने की जानकारी है या नहीं, इस संबंध में भी पता लगाया जा रहा है। यदि ऐसे लोगों ने चाकू रखकर घूमने के लिए खरीदा है तो चाकू को जमा कराया जा रहा है। साथ ही जिन लोगों ने किचन या अन्य उपयोग हेतु चाकू खरीदा है, तो इस संबंध में उनसे लिखित में जानकारी ली जा रही है। नाबालिग बच्चों, अपराधिक प्रवृत्ति के लागों एवं नशाखोरी करने वालों से तत्काल चाकू जप्त किया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी तारीख

लगातार 24 घंटे चलाया गया अभियान

पुलिस द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुये त्यौहार के ठीक पूर्व चाकू मंगाये जाने वालों की तस्दीक किये जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी के तहत 17 से 18 मार्च तक अलग -अलग थाना क्षेत्रों से लोगों से लगभग 35 बटनदार चाकू जमा कराए गए हैं। इसी तरह डीडीनगर थाना क्षेत्र से 51 और गुढियारी क्षेत्र से 40 धारदार चाकू बरामद किए गए। फिलहाल यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी चाकूबाजी और चाकू जैसे धारदार हथियार दिखाकर लूटपाट करने की वारदातें बढ़ीं हैं। चूंकि खुले बाजार में इस तरह के चाकू नहीं बिकते हैं, मगर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स में ऐसे घातक हथियार आसानी से मिल रहे हैं, जिसे खरीदकर घर तक मंगाना भी काफी आसान है। आपराधिक प्रवृत्ति के युवा और किशोर ऐसे हथियार ज्यादा मंगा रहे हैं, पुलिस को फिलहाल फ्लिफकार्ट से चाकू मंगाने वालों की सूची मिली है, अमेजन और दूसरी साइट्स से भी जानकारी मिले तो ऐसे लोगों पर और भी कारगर तरीके से अंकुश लगाया जा सकता है।

See also  Mandatory e-KYC : राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका! बहुत से राशनकार्ड हो सकते हैं निरस्त, इस तारीख से पहले करवा लें e-KYC…
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…