भारत के इस राज्य में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज, जानिए Bridge की खासियत
भारत के इस राज्य में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज, जानिए Bridge की खासियत

नेशनल डेस्क। भारत के जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज बन रहा है। यह ब्रिज लगभग तैयार हो गया है। रेल मंत्रालय ने 15 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज के बारे में है।

ब्रिज का काम अंतिम चरण में है। पूरी तरह बनने के बाद ये ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा होगा। 1315 मीटर लंबे इस ब्रिज की लागत 1250 करोड़ रुपए आई है। इस ब्रिज को इंजीनियरिंग के कारनामे के तौर पर देखा जा रहा है।

ब्रिज के आर्च के दोनों हिस्सों को जोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर का भी कोई असर नहीं होगा। ब्रिज 250 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार वाली हवाओं को भी सहन कर सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर 2022 तक इस पुल पर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

See also  Punjab National Bank Scam Breaking: पंजाब नेशनल बैंक घोटाला के आरोपी नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी
https://twitter.com/i/status/1370686879784263683

ये है ब्रिज की खासियत

  • एफिल टावर भी है छोटा

इस पुल की लंबाई 1,315 मीटर है। इसमें 467 मीटर का मेन आर्क स्पैन है। यह अब तक बनी किसी भी ब्रॉड गेज लाइन का सबसे लंबा आर्क स्पैन है। यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर (324 मीटर) से 35 मीटर ऊंचा और कुतुब मीनार के मुकाबले लगभग 5 गुना अधिक ऊंचा होगा।

  • 120 सालों तक रहेगा जस का तस

कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी जब चरम पर थी, उस वक्त इस पुल की साइट पर लगभग 3200 वर्कर काम कर रहे थे। पुल 120 सालों तक जस का तस रह सकता है। तैयार होने के बाद यह पुल भारतीय रेलवे के इंजीनियर्स की एक बड़ी उपलब्धि और उनकी इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना होगा। भारतीय रेलवे नेटवर्क की 272 किलोमीटर “उधमपुर-कटरा-क़ाजीगुंड-बारामुला” (यूएसबीआरएल) राष्ट्रीय रेल परियोजना लाइन के माध्यम से कश्मीर घाटी को शेष भारत के साथ जोड़ा जाना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  तालिबान से “दोस्ती” चाहता है विस्तारवादी चीन! BJP सांसद किया आगाह- एक साल बाद भारत पर हमले के आसार