त्‍योहारों को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया कोरोना गाइडलाईन्स, होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर के मौके पर रहेंगी पाबंदियां
image source : google

टीआरपी डेस्क। कोरोना के बढ़ते नए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर होली, बिहू, शब-ए-बारात जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर सख्ती से विचार करने की बात कही है। वहीं केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि बड़े पैमाने पर लोगों के एक जगह जुटने पर रोक के लिए प्रशासन सख्ती बरतने पर अपने फैसले ले सकता है।

जारी पत्र में कहा गया है कि होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर के मौके पर सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर सख्त कदम उठा सकते हैं।’

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 23 लाख से ज़्यादा डोज़ दी गईं है। वहीं महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

See also  WhatsApp को लेकर केंद्र सरकार की चेतावनी, इस तरह के मैसेज से सतर्क रहने की दी सलाह

गुजरात सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

इसके अलावा गुजरात सरकार ने होली को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि होली परंपरागत रूप से सीमित रिवाजों के साथ मनाई जा सकती है। रंग वाले दिन सार्वजनिक समारोहों और भीड़ वाले इवेंट्स की अनुमति नहीं होगी।

मुंबई में भी उत्सवों पर लगी रोक

बता दे, इससे पहले कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में भी होली के उत्सव पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही नियम का उलंघन करने वालों के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के दो जिलों नांदेड़ और बीड में टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

यूपी में होली आयोजनों पर लगाई गई पाबंदियां

वहीं मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में भी होली आयोजनों पर पाबंदियां लगाई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर होली समारोह के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार होली पर आयोजित होने वाले किसी भी सार्वजनिक समारोह या जुलूस के लिए अनुमति लेनी होगी। साथ ही आयोजकों को सामाजिक दूरी के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा।

See also  BREAKING: छत्तीसगढ़ में अब पुलिस जवान और डेंटिस्ट कोरोना की चपेट में, IG दीपांशु काबरा ने की पुष्टि

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…