यौन शोषण
छत्तीसगढ़: 16 साल का स्टूडेंट महिला केमेस्ट्री टीचर के यौन शोषण का शिकार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ केमेस्ट्री की टीचर 16 साल के छात्र का यौन शोषण करती रही. टीचर, छात्र को अश्लील चैट भेजती थी और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाती थी। इस दौरान छात्र उससे एक तरफा प्यार करने लगा, लेकिन जब छात्र को सच्चाई पता चली तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि जब जरूरत पड़ती तो टीचर उसका (छात्र का) फायदा उठाती थी। जब चाहे नंबर ब्लॉक कर देती। इस नोट के आधार पर पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना इलाके का है।

छात्र को प्यार के जाल में फंसाया और उससे शारीरिक संबंध बनाने लगी

जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना अंतर्गत सरकंडा इलाके के प्राइवेट स्कूल लोयला में अराधना एक्का केमेस्ट्री की टीचर थीं। सुसाइड करने वाला छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि महिला टीचर ने छात्र को प्यार के जाल में फंसाया और उससे शारीरिक संबंध बनाने लगी। इस बीच टीचर का स्कूल के ही किसी स्टाफ मेंबर से अफेयर शुरू हो गया। इसकी जानकारी छात्र को लगी तो वह परेशान हो गया।

See also  Delhi Assembly Elections Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 बजे

छात्र ने सुसाइड का बनाया वीडियो, सार्वजनिक करने पर रोक

बताया जा रहा है कि छात्र ने कई बार टीचर से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। इस बात का जिक्र छात्र ने सुसाइड नोट में भी किया है। इससे परेशान छात्र ने चार दिन पहले फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने नोट लिखने के बाद सुसाइड का वीडियो भी बनाया, जिसे शेड्यूल कर अपने दोस्तों को भेजा। फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो को जब्त कर लिया है और इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है।

मोबाइल और सोशल मीडिया एकाउंट किया हैक

छात्र को टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ थी। उसने सुसाइड नोट को कोड भाषा में लिखा था। इसे डिकोड करने में पुलिस को दो दिन से ज्यादा लग गए। टीचर पर नजर रखने के लिए छात्र ने उसके मोबाइल, वॉट्सऐप और सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर लिए थे। बताया जा रहा है कि टीचर को कुछ दिन पहले इसका अहसास हुआ तो वह छात्र के घर 18 मार्च को गई थी। टीचर के घर से निकलने के आधे घंटे बाद छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसके घरवालों और पुलिस को अगले दिन यानी 19 मार्च को इसका पता चला।

See also  CG News : नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को दिया अंजाम, दो ग्रामीणों की बेरहमी से कर दी हत्या, इलाके में दहशत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…