टीआरपी डेस्क। CG News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने बीती रात दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने देर रात गांव में घुसकर दो ग्रामीणों पर पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा दो और ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल भेजा गया है।

इस घटना के बाद गांव में भारी दहशत का माहौल है। लोग पूरी रात अपने घरों में दुबके रहे। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब नक्सलियों ने इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में निशाना बनाया जा चुका है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

See also  NH पर पलटा डीजल से भरा टैंकर : लूटने मची होड़, बर्तन से लेकर डिब्बा भर-भरकर भागे लोग, देखिए वीडियो...

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।