ब्रेकिंग: रायपुर में SBI का जोनल दफ्तर सील, 14 से ज्यादा कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित
ब्रेकिंग: रायपुर में SBI का जोनल दफ्तर सील, 14 से ज्यादा कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित

रायपुर। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2419 मरीज मिले हैं। रायपुर में 550 मरीज मिले और 3 लोगों की मौत हुई है। इस बीच जिला प्रशासन ने रायपुर के बैरन बाजार स्थित SBI का जोनल दफ्तर सील कर दिया है। इस कैंपस से लगभग 14 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

संक्रमण दूसरे कर्मचारियों में न फैले इसकी वजह से ये फैसला लिया गया और 48 घंटे के लिए दफ्तर बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन दफ्तर बंद रहेगा। कर्मचारियों के कोेरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे पहले जय स्तंभ चौक स्थित बैंक ऑफिस में भी कुछ कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट पेश करने की तारीख में बदलाव किया गया, 1 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा इस बार का बजट