प्रतीकात्मक तस्वीर

टीआरपी डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। वैक्सीन अभियान को तेज करते हुए अब 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को हर दिन कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। बड़ी बात यह है कि सरकारी छुट्टी के दिन भी कोरोना वैक्सीन लगेगी। साथ ही दोपहर तीन बजे के बाद उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

आज से 45 से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन देने की मुहिम शुरू हो गई है। देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 34 करोड़ है। अभी तक देश में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को ही टीका लग रहा था। मगर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने का फैसला किया गया है।

See also  पूर्व सीएम कमलनाथ छोड़ सकते हैं कांग्रेस ? बेटे नकुलनाथ के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चा

टीकाकरण के लिए इस तरह करें अप्लाई

टीकाकरण के लिए http://cowin.gov.in के जरिये एडवांस अप्वॉइंटमेंट लिया जा सकता है। वैक्सीनेशन के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। देश में अबतक वैक्सीन की छह करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 डोज दी गई हैं।

टीकाकरण के लिए पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं

  • लाभार्थी COWIN पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन या एप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी नागरिकों को रजिस्ट्रेशन और एप्वाइंटमेंट के लिए यूजर गाइड दी गई है।
  • Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP आइकन पर क्लिक करें. फिर, फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वैरिफाई बटन पर क्लिक करें।
  • Aarogya Setu रजिस्ट्रेशन कराने के लिए, CoWIN टैब पर जाएं, टीकाकरण टैब पर टैप करें और Proceed पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में डिटेल भरें। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको एक कंफर्म मैसेज मिलेगा।
  • एक व्यक्ति जिसने रजिस्ट्रेशन कराया है वह एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों को लिंक कर सकता है।
  • लाभार्थी दूसरी खुराक के लिए पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एप्वाइंटमेंट को रिशेड्यूल या रद्द कर सकते हैं। हर टीकाकरण का एक डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
  • यदि आप रिशेड्यूल करना चाहते हैं, तो आप फिर से अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर सकते हैं, ओटीपी दर्ज कर सकते हैं और ‘एक्शन’ कॉलम के नीचे एडिट आइकन पर क्लिक करके बदलाव कर सकते हैं।
  • वैक्सीनेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद, एक डिजिटल प्रमाण पत्र पोर्टल या ऐप पर भेजा जाएगा। इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
See also  Mumbai Power Cut : थमी कभी न थकने वाली मुंबई, ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में लाइट नहीं
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…