टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 5 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। इनमें 4 CRPF और एक DRG का जवान है। कुछ जवानों के शहीद होने और एक महिला नक्सली सहित 3 के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ अभी भी तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में जारी है। SP कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, तर्रेम थाने से CRPF, DRG, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। दोनों ओर से हो रही इस फायरिंग में 5 जवानों के घायल होने की बात कही गई है। SP कमल लोचन कश्यप ने बताया कि घायल जवानों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

See also  हज 2021 के लिए जारी हुआ सर्कुलर, आवेदकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देनी होगी ऑनलाइन
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…