फर्जी सी आई डी अफसर गिरफ्तार, कार में घूम रहा था नीली बत्ती लगाकर
फर्जी सी आई डी अफसर गिरफ्तार, कार में घूम रहा था नीली बत्ती लगाकर

धमतरी। धमतरी में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शहर में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सेंट्रो कार में नीली बत्ती लगाकर यह शख्स घूम रहा था।

धमतरी सिविल लाइन के पीछे रहने वाला अजय दास अपनी गाड़ी में क्राइम इंटेलिजेंस डिटेक्टिव, सीआईडी लिखकर घूम रहा था। वह खुद को सीआईडी का अफसर बताते हुए अपने पास वॉकी टॉकी, माइक कैमरा और कॉम्बेट वर्दी पहनकर शहर में तेज गति से कार चला रहा था। उसे जब पुलिस अधिकारियों ने रोक कर पूछताछ की तब जाकर आरोपी की असलियत सामने आई।

कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि आरोपी अजय दास को धारा 170, 419 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आरोपी शहर में घूम रहा था, उसके पास से वॉकी टॉकी, कैमरा माइक, सेंट्रो कार बरामद किया गया है।

See also  जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाने वाले अभय गोयल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सरेंडर करने के लिए 6 हफ्ते का मिला समय

नीली बत्ती लगाने का नहीं है प्रावधान

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लाल बत्ती लगाने का प्रावधान पहले ही ख़त्म कर दिया गया है, वहीं किसी भी अधिकारी को वाहन में नीली बत्ती लगाने का भी कोई अधिकार नहीं है। यहां केवल एम्बुलेंस में नीली बत्ती लगाकर चलने का प्रावधान है। वहीं पुलिस अपने पेट्रोलिंग वाहनों में लाल नीली बत्ती लगाकर घूमती है. चूंकि अजय दस अपने वाहन में नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था इसलिए वह शक के घेरे में आ गया और पकड़ा गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…