ड्रॉप आउट

रायपुर। इस साल 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को छोड़कर शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं के साथ-साथ 9वीं और 11वीं की परीक्षा में जनरल प्रमोशन देने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग के मिले निर्देश के बाद अब जिलों से DEO ने आदेश जारी करना शुरू कर दिया है।

जिलों में सभी बीईओ और प्राचार्यों को इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना वजह से पहली से आठवीं तक में परीक्षा नहीं होगी, वहीं 9वीं और 11वीं की परीक्षा भी नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

लिहाजा आदेश के अंतर्गत पहली से आठवीं तक एवं कक्षा 9वीं से 11वीं तक के समस्त बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया गया है, निर्धारित प्रारूप में सील लगाकर सभी छात्रों की अंकसूची जारी किया जाना चाहिए, ताकि आगामी कक्षा में प्रवेश कर सकें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  टीआरपी स्पेशल: अगर आप रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो आरोग्य सेतु एप को मोबाइल में रखना होगा अनिवार्य,जानें कारण