रायपुर में लॉकडाउन

दंतेवाड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन 18 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से तत्काल प्रभावशील होने के साथ ही 27 अप्रैल को रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी।

इस अवधि में अत्यावश्यक सेवाओं को जारी रखा जाएगा। हालांकि यह सेवाएं भी सीमित अवधि के लिए ही जारी रहेगी। इस दौरान मेडिकल दुकानें, दुग्ध, पार्लर, दुग्ध वितरण एवं समाचार पत्र वितरण सहित पेट्रोल पम्प इत्यादि का संचालन सीमित समय के लिए किया जा सकेगा।

सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। विवाह एवं अंत्येष्ठि के लिए सक्षम प्राधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी। जिसमें 20 लोगों की उपस्थिति के साथ ही आयोजन किया जा सकेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  देश के Forex Reserve रिजर्व ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 550 अरब डॉलर के पार