छत्तीसगढ़ में हार रहा कोरोना, 1655 नए पॉजिटिव ,4521 स्वस्थ 37 की मौत
छत्तीसगढ़ में हार रहा कोरोना, 1655 नए पॉजिटिव ,4521 स्वस्थ 37 की मौत

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है और लगातार तीन दिनों से दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,33,757 नए मामले सामने आए, जिससे बारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,21,683 हो गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। लगातार तीसरे दिन नए मामले दो लाख से अधिक दर्ज किए गए।

आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 1338 मरीजों की मौत हो गई। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,75,673 हो गई है। इसी के साथ कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या साढ़े 16 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,73,016 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 11.52 प्रतिशत है।

See also  Sunil Chhetri: भारतीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से संन्यास, 6 जून को कुवैत के ख़िलाफ़ खेलेंगे अपना आखिरी मैच

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर