लॉकडाउन में शादी

टीआरपी डेस्क। भिंड रेलवे स्टेशन के नजदीक ग्राम कुरथरा में देर रात आईटीबीपी के सिपाही के घर उसकी बहन की शादी कार्यक्रम था। शादी समारोह का आयोजन लॉकडाउन में बिना परमिशन के किया जा रहा था। यह खबर जैसे ही प्रशासनिक अफसरों को लगी तो वे कार्रवाई करने पहुंचे। यहां आयोजनकर्ता के खिलाफ धारा 144 तोड़ने, लोगों की भीड़ एकत्रित करने का मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा बैंड बाजे की दुकान सील कर दी गई। वहीं, हलवाई और टेंटवाले का सामान जब्त किया गया।

सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम

ग्राम कुरथरा में आईटीबीपी के सिपाही बृजभान सिंह जाटव के घर बहन की शादी का आयोजन चल रहा था। यहां नाते-रिश्तेदार चिर परिचित लोगों का आना-जाना बना हुआ था। कोई पंगत का भोजन ग्रहण कर रहा था ताे कोई डीजे पर थिरक रहा था। इसी दौरान जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। एसडीएम उदय सिंह सिकरवार के साथ देहात थाना प्रभारी धनेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक व पुलिस का अमला था। प्रशासनिक टीम को आता देख गांव के लोग एक मिनट में समझ गए कि कोरोना काल में शादी समारोह में भीड़ एकत्रित करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। पचास लोगों की परमिशन के साथ शादी की जा सकती है।

See also  अब रायगढ़ भी अनलॉक: स्कूल, कॉलेज, मॉल, सुपर बाजार,सब्जी मार्केट अभी बंद ही रहेंगे, जानें क्या खुले रहेंगे

वर पक्ष ने विवाह समारोह किया स्थगित

यहां आईडीबीपी के सिपाही ने शासन के आदेश को ताक पर रखा और लोगों को निमंत्रण भेजा था। शादी समारोह में जब प्रशासनिक टीम पहुंची तब लोगों का हुजूम बना हुआ था। दूल्हे पक्ष की ओर से बारात लेकर आने की तैयारी चल रही थी। जैसे ही लड़के वालों का प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी लगी वैसे ही उन्होंने अपना कार्यक्रम रोक दिया। शादी समारोह के कार्यक्रम का स्थागित होता देख प्रशासनिक अफसरों ने पूछताछ की और फिर कार्रवाई करते हुए वहां से चले आए। करीब एक घंटे तक यहां कार्रवाई चली।

50 की बजाय 500 से ज्यादा लोग..!

प्रशासनिक कार्रवाई में शामिल अफसरों के मुताबिक कोरोनाकाल में शादी समारोह में पांच सौ से अधिक लोग उपस्थित थे। जैसे ही कार्रवाई के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचे। वैसे ही नाते-रिश्तेदारों की संख्या कम दर्शाने के लिए इधर उधर छिपाया जाने लगा।

देहात थाना प्रभारी धनेंद्र सिंह का कहना है कि बिना परमिशन शादी की जानकारी प्रशासिनक अफसरों पर आई थी। कलेक्टर डाॅ सतीश कुमार एस के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई। एसडीएम उदय सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई हुई। हालांकि शादी समारोह में खलल न डालते हुए सीधे तौर पर कार्रवाई की गई। आयोजन में शामिल होने वाले बैंड बाजे, हलवाई, टेंट वालों व आयोजन कर्ता पर कार्रवाई की गई।

See also  OMG : PPE किट पहनकर अस्पताल में जाते थे, कोरोना मरीजों के शव से चुराते थे गहने, गिरफ्तार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर