रेमडेसिविर इंजेक्शन

रायपुर। रेमडीसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को देखते हुए सरकार ने पारदर्शिता बरतनी शुरु कर दी है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगाए गये रेमडीसीविर इंजेक्शन का स्टॉक जिलों में भेजने के बाद इंजेक्शन की जिलावार सूची जारी की गयी है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने खुद ट्वीट करके यह सूची शेयर की है।


गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने निजी कोविड अस्पतालों और शासकीय कोविड अस्पतालों कोविड केयर सेंटर आदि में रेमडीसीविर इंजेक्शन के उपयोग और रिकार्ड रखने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ द्वारा इस संबंध में 23अप्रैल को निर्देष जारी किए गए हैं और मुृख्य स्वास्थ्य एव चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में औचक निरीक्षण करने भी कहा गया है।

See also  CG Sarkari Jobs : 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी सुनहरा मौका! इस विभाग में निकली 200 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

देखिए सूची :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर