भूपेश बघेल
image source : google

रायपुर। ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ ने मदद के तौर पर ऑक्सीजन भेजी है। ऑक्सीजन की यह खेप रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र से लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए रवाना कर दी गई है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन कर मदद मांगी थी। उसके बाद छत्तीसगढ़ की मशीनरी सक्रिय हुई। उरला के पंकज ऑक्सीजन से एक टैंकर ऑक्सीजन को सुबह-सुबह लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “प्रियंका गांधी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीजों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है।”

See also  भूपेश बघेल का बड़ा बयान 'तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें'

टैंकर में 16 टन ऑक्सीजन

छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि उनके पास ऑक्सीजन का पर्याप्त उत्पादन है। राज्य के मरीजों की जरूरत के बाद बचे ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को भी भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ भेजे गए टैंकर में 16 टन ऑक्सीजन है। यह लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया जाएगा।