रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी स्थित वार्ड क्रमांक 5 बंधवा तालाब के पास रामेश्वर नगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मनीष ठाकरकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर को आरोपी फ़िरोज़ ने मनीष को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है।

See also  Raipur City News: कुम्हारी ब्रिज कल से वनवे…दुर्ग-भिलाई-रायपुर का सफर कल से मुश्किल, परेशानी से बचने के लिए यहां देखें डायवर्सन प्लान