ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

नई दिल्ली। अगर आप इस बात से परेशान है कि आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है या उसका रीन्यूअल करवाना है, इसके लिए आपको RTO जाना पड़ेगा तो कतई परेशान न हों, आपको घर से बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं। सड़क और परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport & Highways) ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) को बनवाने और उसके रीन्यूअल के लिए नई गाइडलाइंस लेकर आया है।

Driving License के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

नए नियम के मुताबिक Learner’s license पाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यानी एप्लीकेशन से लेकर लाइसेंस की प्रिंटिंग तक पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल मेडिकल सर्टिफिकेट्स, लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर और उसके रीन्यूअल के लिए किया जा सकेगा।

रजिस्ट्रेशन रिन्युअल करने की भी सुविधा

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का रीन्यूअल अब 60 दिन एडवांस में किया जा सकेगा, इसके अलावा टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा भी अब 1 महीने से बढ़ाकर 6 महीने  कर दी गई है। 

See also  नंदीग्राम में ममता बनर्जी हुई घायल, सीएम ने कार में बैठते समय हमले का लगाया आरोप

ड्राइविंग टेस्ट के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं

  • इसी के साथ ही सरकार ने Learner’s License के लिए भी प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किया है। जिसके मुताबिक ड्राइविंग टेस्ट के लिए आपको RTO जाने की जरूरत नहीं होगी, ये काम ट्यूटोरियल के जरिए घर बैठे ही ऑनलाइन किया जा सकता है, ये कदम कोरोना महामारी के समय बड़ी राहत देने वाला है। 

DL, RC की वैधता बढ़ाई गई

मार्च के अंत में सड़क और परिवहन मंत्रालय ने बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए मोटर व्हीकल डॉक्यूमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस (DL), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट वगरैह की वैधता बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दी है। मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि पूरे देश में कोरोना से खराब होते हालात को देखते हुए इन दस्तावेजों को जो कि 1 फरवरी 2020 को एक्सपायर हो गए थे, उन्हें अगली 30 जून 2021 तक वैध माना जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Kolkata Doctor Murder: दुर्गा पूजा से पहले डॉक्टरों का आमरण अनशन, अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद सुरक्षा की मांग