कोरोना से जंग में भारत की मदद करने आगे आया Google, 135 करोड़ रुपए का फंड जारी
कोरोना से जंग में भारत की मदद करने आगे आया Google, 135 करोड़ रुपए का फंड जारी

वॉशिंगटन | भारत में हर दिन बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से देश पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में कई मित्र देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और अब गूगल कंपनी ने भी भारत की मदद के लिए 135 करोड़ रुपये की फंडिंग देने का ऐलान किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सुंदर पिचाई के ट्वीट के मुताबिक, ‘भारत में कोरोना संकट को देखते हुए गूगल ने 135 करोड़ रुपये का फंड देने का फैसला किया है। यह फंड ‘Give India’ और यूनिसेफ के जरिए भारत को मिलेंगे।’

GiveIndia को दिए गए फंड से उन लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी जो कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, ताकि वे अपने रोजमर्रा के खर्च उठा सकें। इसके बाद, यूनिसेफ के जरिए ऑक्सीजन और टेस्टिंग उपकरण सहित अन्य मेडिकल सप्लाई दी जाएगी। गूगल के कर्मचारी भी भारत के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अभी तक 900 गूगल कर्मियों ने 3.7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा किया है।

See also  30 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसलें…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर