टीआरपी डेस्क। भारत में फैली कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए सऊदी अरब समेत अन्य देशों का समर्थन मिला है। वह भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कोरोना महामारी के मुश्किल समय में भारत की हिमायत में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को हिंदुस्तान के परचम “तिरंगे” के रंगों से रंग दिया।

इतवार के देर रात हसीन मंजर का एक वीडियो Burj Khalifa के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत और उसके सभी लोगों के लिए आशा, प्रार्थना और समर्थन। #BurjKhalifa #StayStrongIndia

न सिर्फ दुबई की सबसे ऊंची इमात बुर्ज खलीफा बल्कि एक अन्य इमारत को तिरंगे की लाइटों से जगमगाया गया। इन इमारतों पर तिरंगे के अलावा #StayStrongIndia टैग भी दिखाई दे रहा है।

See also  संयुक्त टीम की कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 75 लाख का गांजा पकड़ा

बता दें कि हिंदुस्तान इस समय कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है। हर रोज़ नए रिकॉर्ड के साथ मामले सामने आ रहे हैं। इतवार की सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटो में देशभर में 3.49 लाख नए मरीज सामने आए वहीं 2700 से ज्यादा लोगों की मौद हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर