नीति आयोग

टीआरपी डेस्क। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सरकार की बेबसी सामने आने लगी है। सोमवार को नीति आयोग ने कहा, ”अब वक्त आ गया है, जब हमें घर के अंदर परिवार के साथ रहते हुए भी मास्क पहनना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहमानों को घर पर न बुलाएं। नीति आयोग में हेल्थ मिनिस्ट्री के मेंबर डॉक्टर वीके पॉल ने कहा- डर या भय न फैलाएं, इससे हालात सुधरने की बजाए और बिगड़ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब लोग घर में भी मास्क लगाने लगे हैं।

कोरोना पॉजिटिव का फिजिकल एक्सपोजर कम होना चाहिए

डॉ. पॉल ने कहा कि रिसर्च बताती है कि अगर एक व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिंग न अपनाए तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। अगर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपना फिजिकल एक्सपोजर 50% तक कम कर दे तो एक महीने में 15 लोग और 75% कम करने पर ढाई लोगों को ही इन्फेक्ट कर पाएगा। होम आइसोलेशन में अनइन्फेक्टेड व्यक्ति ने मास्क लगाया है और इन्फेक्टेड व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया है तो इन्फेक्शन का खतरा 30% रहेगा। अगर इन्फेक्टेड और अनइन्फेक्टेड व्यक्ति, दोनों ने मास्क लगाया हो तो इन्फेक्शन का खतरा घटकर 1.5% ही रहेगा।

See also  Tandav : मुंबई पहुंची लखनऊ पुलिस, तांडव के निर्माता-निर्देशक से करेगी पूछताछ

सरकार के मुताबिक, पूरे देश में अब तक वैक्सीन के 14 करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज भी लग चुका है। झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसे 12 राज्यों ने अपने 90% से ज्यादा हेल्थवर्कस को वैक्सीन का पहला डोज दे दिया है। ऑक्सीजन की कमी से जुड़े एक सवाल पर कहा गया कि सरकार ने अस्पतालों को ऑक्सीजन का सही तरीके और सावधानी से इस्तेमाल करने को कहा है। हमें ऑक्सीजन का लीकेज भी रोकना होगा।

डरने की जरूरत नहीं

सरकार ने कहा है कि महामारी से डरने की जरूरत नहीं है। इससे फायदे की बजाए नुकसान ही होगा। डॉक्टर पॉल के मुताबिक, भारत में मेडिकल यूज के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मौजूद है, लेकिन उन्होंने माना कि इसको ट्रांसपोर्ट करना यानी अस्पतालों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ डर की वजह से हॉस्पिटल्स में बेड बुक करा रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों से अपील करती है कि वे सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही अस्पताल में भर्ती हों। उन्होंने कहा कि रेमेडेसिविर और टोसिलिजुमैब जैसी दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए।

See also  Big Accident : करमा विसर्जन करने गई सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर