जशपुर विधायक विनय भगत की फेसबुक आईडी हुई हैक, ट्वीट कर दी जानकारी

टीआरपी डेस्क। जशपुर विधायक विनय भगत ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी है कि उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर लिया है। विधायक विनय भगत कई दिनों से फेसबुक में नजर नहीं आ रहे थे, जबकि वे फेसबुक के माध्यम से हमेशा लोगों से बात करते नजर आते हैं।

उन्होंने कहा “कई दिनों से दिक्कतें आ रही थी। मेरी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। आईडी के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजरअंदाज करें। उम्मीद है जल्द ही सब ठीक हो जायेगी। आपका विनय भगत विधायक जशपुर।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  Gold Price Today 31 October 2020 : सोने और चांदी की कीमतों में आया बदलाव, जानें आज के भाव