देश में कोरोना से हाहाकार! 24 घंटे में आए 3.86 लाख केस, 3498 मरीजों की गई जान
देश में कोरोना से हाहाकार! 24 घंटे में आए 3.86 लाख केस, 3498 मरीजों की गई जान

नई दिल्ली। (Corona Cases in India)। देश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 86 हजार 854 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। अब तक एक दिन के अंदर मिले नए मरीजों का ये आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी।

अस्‍पतालों में बेड और ऑक्‍सीजन की दिक्‍कत बढ़ती जा रही है। कोरोना के बढ़ते केस के बीच कोविड-19 से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़ती जा रही है। ये लगातार तीसरा दिन है जब तीन हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है। बीते दिन 2 लाख 97 हजार 540 लोग ठीक भी हुए, देश में 31 लाख 70 हजार 228 एक्टिव केस हैं।

दुनिया के दूसरे संक्रमित देशों में भारत

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, अमेरिका में सबसे ज्यादा 68 लाख एक्टिव केस हैं।

See also  Rajasthan Politics: अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर पायलट, पोस्टर्स से राहुल-सोनिया गायब, क्या जल्द लेंगे कोई बड़ा फैसला?

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कोरोना से 1 करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग संक्रमित हो गए हैं। अब तक 1 करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो गए हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख 8 हजार 330 हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएपपर