पीएम ने कहा-हम जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद व आतंकवाद को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कॉप्र्स (एनसीसी) दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश हमसे तीन-तीन जंग हार चुका है।

हमारी सेनाओं को उसे हराने में 10-12 दिन भी नहीं लगेंगे। वह दशकों से हमसे प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है। इसमें हजारों नागरिकों, जवानों की जान गई है।

अनुच्छेद 370 पर सिर्फ राजनीति हुई

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 अस्थायी था, इसलिए हमने इसे हटाया। कश्मीर में कुछ लोग इस पर राजनीति करते रहे, तिरंगे का अपमान होता रहा और वे अपना वोट बैंक देखते रहे। 70 साल बाद कश्मीर से 370 हटाया जा चुका है, ये हमारा दायित्व था।

पाकिस्तान हमसे किसी भी जंग में नहीं जीता, इसलिए उसने बम धमाके और आतंकी हमले किए। भारत मां का खून बहता रहा, लेकिन जब सेना एक्शन के लिए कहती थी तो उन्हें मना कर दिया जाता था। आज युवा सोच है। भारत आगे बढ़ रहा है।

आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया जा रहा है। हम जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं और उखाड़ फेंकने का दम भी रखते हैं।

See also  ट्रैक्टर रैली के बाद इंडोर स्टेडियम में हुई किसानों की सभा, आंदोलन के एक साल पूरे होने पर सरकार के समक्ष रखी गई मांगें

बीमारी ठीक न हो तो गंभीर हो जाती है

मोदी ने कहा कि पहले चारों ओर आतंकवादी हमले, अलगाववादियों के प्रदर्शन, हिंसा, तिरंगे का अपमान और घोटाले की खबरें आती थीं। हम इसके लिए तैयार नहीं है। कोई बीमारी ठीक न हो तो वह गंभीर रूप धारण कर लेती है।

हम समस्याओं को ऐसे नहीं ले सकते। कश्मीर में समस्याएं थीं लेकिन वहां के दो-चार परिवारों ने इन्हें बनाए रखा और राजनीति करते रहे। आतंकियों की हिम्मत बढ़ती गई। लाखों लोगों को अपने घरों से निकाल दिया गया और सरकार कुछ नहीं कर पाई। इसी से आतंकियों की हिम्मत बढ़ी।

30 साल से फाइटर प्लेन नहीं मिला

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर राष्ट्रभक्त चाहेगा कि उसके देश की सेनाएं सशक्त हों, लेकिन 30 साल से हमारी वायुसेना को नए विमान नहीं मिले। फाइटरजेट खराब और पुराने होते गए, कई पायलट शहीद हो गए।

मुझे संतोष है कि आज हमें नेक्स्ट जनरेशन फाइटर जेट मिल गया है। पिछली सरकारों ने जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिए। हमारी सरकार ने इस कमी को पूरा किया।

See also  अब स्कूलों में कम्प्यूटर लैब और ई-क्लास रूम से होगी पढ़ाई

अब तो दूसरे देशों में भी जैकेट निर्यात की जा रही हैं। विपक्ष को पाकिस्तान में हिंदुओं-दलितों पर अत्याचार दिखाई नहीं देते मोदी ने कहा कि देश के बंटवारे के वक्त समझौता हुआ था कि पाकिस्तान से जो चाहे वो भारत आ सकता है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।

जिन पर अत्याचार हुआ वो भारत आ गए। इन्हीं को नागरिकता देने के लिए हम सीएए लेकर आए हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने वोट बैंक साधने में लगे हैं। उन्हें क्यों पाकिस्तान में हिंदुओं और दलितों पर हुए अत्याचार दिखाई नहीं देते।

उन्हें जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान से भागकर जो लोग भारत आए हैं, उनमें ज्यादातर हमारे दलित भाई-बहन हैं।

जो नहीं बदले, जनता ने उन्हें बदल दिया

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाने वालों की हरकतों को देश देख रहा है और बारीकी से पहचान भी रहा है। आज कल क्या माहौल बनाया जा रहा है इसे भी देश देख रहा है।

मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए इन लोगों ने तीन तलाक कानून का विरोध किया। वे चाहते थे इसे नहीं बदलें, लेकिन जनता ने उन्हें ही बदल दिया।

See also  अच्छी खबर: सरकार दे रही है फ्री में गैस सिलेंडर, मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य

देश के लिए गालियां झेल रहा हूं

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए इन (विपक्ष) लोगों की गालियां सीने पर झेल रहा हूं, ताकि देश की आने वाली पीढिय़ों को बेहतर कल मिल सके। मेरे खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने वाले कह रहे हैं कि सरकार के फैसलों से मोदी की प्रतिष्ठा कम हुई है। वे जान लें कि मोदी के लिए देश की प्रतिष्ठा से बढ़कर कुछ नहीं है।

पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर की समस्याओं पर मुंह फेरकर बैठ जाएं, ये हमारे संस्कार नहीं हैं। आज अहम बोडो समझौते की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हमने पूर्वोत्तर के विकास के लिए फैसले लिए और सभी स्टैक होल्डर्स के साथ वार्ता शुरू की। सबका विकास करते हुए और सबका विश्वास लेते हुए हम देश को मजबूत बना रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।