ये है दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसके जहर की एक बूंद ले सकती है पूरे शहर की जान, 0.5 सेकेंड में हो जाती है मौत
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। पिछले दिनों ऑस्‍ट्रेलिया में एक नाविक का सामना मौत से हुआ। इस व्‍यक्ति की नाव पर एक मछली आ गई थी। उसे लगा कि वह कोई पत्‍थर है और जब वो उसे हटाने के लिए गया तो जो कुछ देखा वो बहुत डरावना था। यह पत्‍थर नहीं बल्कि एक मछली थी। सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, ये दुनिया की सबसे जहरीली मछली है जो पत्‍थर के जैसे दिखती है। इसलिए ही इसे स्‍टोनफिश के नाम से भी जाना जाता है।

पत्‍थर जैसी दिखने वाली मछली

‘स्टोन फिश’ को लोग देखकर उसे पत्थर समझने की गलती कर देते हैं। जैसे ही वो इसे छूते हैं, उनकी मौत हो जाती है। अमेरिका समेत दुनिया के कुछ और देशों के नागरिकों को चेतावनी दी गई थी और कहा गया था कि जैसे ही वो इसे कहीं देखे, वहां से भाग जाएं। लोगों से ये अपील तक की गई थी कि अगर ये मछली कहीं नजर आती है तो वो आसपास के लोगों से मदद मांगे। वैज्ञानिकों और पर्यावरविदों के मुताबिक स्टोन फिश मकर रेखा के आसपास स्थित समुद्रों में पाई जाती है।

See also  कोरोना अपडेटः प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट के बाद मरीजों को रिम्बर्स की हो व्यवस्था/सुप्रीम कोर्ट

अगर काट लिया तो काटना पड़ता है अंग

ये मछली किसी पत्थर की तरह दिखाई देती है। यही वजह है कि लोग इसे आसानी से पहचान नहीं पाते हैं। अगर गलती से भी इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में न्यूरोटॉक्सिन जहर निकालती है। कहा जाता है कि इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि जिंदा बचने के लिए तुरंत उस हिस्‍से को काटना पड़ जाता है जहां पर इसने काटा है। अगर अंग काटा नहीं गया तो कुछ ही सेकेंड्स के अंदर व्‍यक्ति की मौत हो जाती है।

एक बूंद जहर 0.5 सेकेंड में ले सकता है जान

इसके शरीर को छूते ही स्‍टोनफिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। पलक झपकते ही कुछ सेकेंड्स के अंदर यह किसी की जान ले सकती है। कहते हैं कि इस मछली के जहर की एक बूंद भी अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है। दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिल्‍कुल अलग है।

See also  पैरा एथलीट भविनाबेन पटेल का सिल्वर मेडल पर कब्जा, चीन की झाउ यिंग से हारीं मगर जीता देश का दिल

दिखने में ये मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। जहां मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है, वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसे सख्त होता है। मछली के ऊपर पत्‍थर जैसा दिखने वाला कवर कुछ-कुछ इंसान के चेहरे जैसा नजर आता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएपपर