एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हुई कोरोना पॉजिटिव, पिता प्रकाश सहित मां-बहन भी संक्रमित
image source : google

टीआरपी डेस्क। भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड स्टार भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी शामिल हो चूका है। बता दें, फिल्म फेयर ने अपने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

जानकारी अनुसार, दीपिका का पूरा परिवार इस महामारी का शिकार हो चुका है।इस​​के पहले मंगलवार को उनके पिता प्रकाश पादुकोण संक्रमित के संक्रमित होने की खबर सामने आई। जिसके बाद एक्ट्रेस की मां और बहन की भी कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) पॉजिटिव आई है।

पिता प्रकाश बेंगलुरु में हॉस्पिटलाइज

वहीं दीपिका के पिता का बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है। प्रकाश पादुकोण के करीबी दोस्‍त और प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकैडमी के डायरेक्‍टर विमल कुमार ने बताया, ’10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्‍नी उजाला और उनकी दूसरी बेटी अनीषा को लक्षण महसूस हुए और उन्‍होंने अपना टेस्‍ट कराया। सभी का रिजल्‍ट पॉजिटिव आया।’

See also  Corona in Chhattisgarh: आज से हर घर में दस्तक देकर कोरोना की चेन तोड़ने शुरु होगा सामुदायिक सर्वे

कुमार ने आगे बताया कि ‘सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया लेकिन एक हफ्ते बीतने के बाद भी प्रकाश का फीवर कम नहीं हुआ। ऐसे में बीते शनिवार को उन्‍हें हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया। अभी वह ठीक हैं। पत्‍नी और बेटी घर पर हैं। उम्‍मीद है कि 2 से 3 दिनों में प्रकाश डिस्‍चार्ज हो जाएंगे।’ बता दें, प्रकाश पादुकोण 1980 में प्रतिष्‍ठित ऑल इंग्‍लैंड चैंपियनशिप टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

हालांकि इससे पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन, अभिजीत सावंत, शुभांगी अत्रे, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद जैसे कई सितारे संक्रमित शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर