इस एक्टर ने शादी में खर्च किए महज 150 रुपये, दुल्हन को अंगूठी की जगह पहनाया 'रबर बैंड'
image source : google

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटी की शादियां अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। उनकी भव्य शादियों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। वहीं हाल ही में सीरियल नामकरण के एक्टर विराफ पटेल ने भी अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड सलोनी खन्ना से शादी रचा ली है। बता दें, दोनों ने 6 मई को बड़े ही साधारण तरीके से मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शादी संपन्न किया। इस सिंपल कोर्ट मैरिज के लिए विराफ और सलोनी की जोड़ी ने मात्र 150 रुपये खर्च किए हैं।

कोरोना को देखते हुए शादी प्लान में किए बदलाव 

दरसल विराफ ने अपनी शानदार शादी के लिए जमा किए पैसों को कोविड पेशेंट्स के लिए दान में दे दिया हैं। इस शादी के बाद जब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आईं तो मीडिया के सामने विराफ ने भी इस शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए उन्होंने अपने शादी प्लान में बदलाव किए थे। विराफ ने कहा, ‘मैंने सिर्फ 150 रुपये में शादी की है। हमने मैरिज रजिस्ट्रार को 100 रुपये फीस के दिए और बाकी 50 रुपये फोटोकॉपी में खर्च हुए हैं। हम दोनों कोई धूमधाम वाली शादी नहीं चाहत थे।’

See also  अक्षय कुमार की मां के निधन से शोक में डूबें बॉलीवुड के कई सितारें, अक्षय ने लिखा- वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं

उन्होंने बताया, ‘हमने शादी के लिए जो भी बचत की थी। हम उसका इस्तेमाल कोरोना से लड़ने वालों की मदद में करने वाले हैं। इससे हमें उम्मीद है कि हमारी शादी और हमारे साथ को और ज्यादा अर्थ मिलेगा। साथ ही विराफ ने बताया कि उनके इस फैसले से उनके परिवार में कुछ नाराजगी जरूर थी।

मैंने जितना सोचा था उससे ज्यादा यादगार -सलोनी

विराफ पटेल ने आगे कहा कि शादी की सेरेमनी से कोई फर्क नहीं पड़ता बस इंसान का बंधन में साथ होना जरूरी है। विराफ पटेल ने साथ ही इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने सलोनी खन्ना को शादी की अंगूठी नहीं दी थी बल्कि उसके बदले रबर बैंड को अंगूठी के तौर पर दिया था।

उन्होंने हंसते हुए बताया, ”मैं उनके लिए इस समय रिंग नहीं लेकर आ पाया क्योंकि वो उपलब्ध ही नहीं थी तो मैंने एक रबर बैंड उनकी रिंग फिंगर में पहना दिया।” वहीं सलोनी ने कहा, ”मैं थोड़ी नर्वस हूं, अच्छे की उम्मीद कर रही हूं और उत्साहित भी हूं। यह जितना मैंने सोचा था उससे ज्यादा यादगार था।’

See also  Triple Talaq Bill पर बोले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, सबला हुईं मुस्लिम महिलाएं

वहीं विराफ की शादी में उनके दोस्त आरती और नितिन मिरानी शामिल हुए थे। यह दोनों एक्टर्स हाल ही में कोविड से रिकवर हुए थे। इसके अलावा साकेत सेठी आए जो वैक्सीन ले चुके हैं। साकेत सेठी ने ही विराफ और सलोनी की शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर