शर्मनाक : मृतकों के शवों से कफन चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
शर्मनाक : मृतकों के शवों से कफन चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बागपत में श्मशान घाट और कब्रिस्तान से मृतकों के शवों से कपड़ों को चोरी कर उन्हें दोबारा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बड़ौत थाना पुलिस ने श्मशान से शवों के कफन चोरी कर दोबारा बेचने वाला एक गैंग गिरफ्तार किया है।

नई पैकिंग करके बेचते थे कपड़े

पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात लोगों को दबोचा है। ये लोग श्मशान से शव के ऊपर रहने वाले कफन के कपड़ों को चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के कपड़ों को प्रेस कर दोबारा पैकिंग कर उन पर ग्वालियर कंपनी का मार्क लगाकर महंगे रेट में बेचते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गैंग को पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में चोरी किए गए कफन के कपड़े बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण जैन, नई मंडी बड़ौत, आशीष जैन, नई मंडी बड़ौत, श्रवण कुमार शर्मा, निवासी ग्राम सबगा थाना छपरौली, ऋषभ जैन निवासी पट्टी चौधरान खारी कुआं बड़ौत, राजू शर्मा निवासी फूस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत, बबलू निवासी गुराना रोड बड़ौत, शाहरूख खान निवासी फूस वाली मस्जिद के पीछे, बड़ौत शामिल हैं।

See also  इस्तीफा देना पड़ा तो सीएम पद के लिए सुनीता होगी केजरीवाल की पहली पसंद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर