हत्या के आरोपी: ओलंपिक विजेता सुशील कुमार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
image source : google

टीआरपी डेस्क। देश के लिए ओलंपिक में मैडल जीतने वाले सुशील कुमार पर हत्या का आरोप लगा है। जिसके बाद से हत्या के मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि ओलंपिक विजेता दिल्ली पुलिस की पकड़ से अब तक दूर हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

जानकारी अनुसार, सुशील कुमार दिल्ली और हरियाणा में निरंतर अपने ठिकाने बदल रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हुई हत्या की वारदात के बाद पहलवान सुशील कुमार पहले हरिद्वार और उसके बाद ऋषिकेश गया था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार हरिद्वार के एक आश्रम में ठहरा था। जिसके बाद वह हरिद्वार से वापस दिल्ली पहुंचा। सुशील दिल्ली और हरियाणा में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।

See also  KBC में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार ने बताई इसके बाद की कहानी, कैसे पड़ी बुरी लत और हुई बर्बादी?

बता दें कि सुशील कुमार छत्रसाल स्टेडियम में हुई पहलवान की हत्या के मामले में आरोपित हैं। गौरतलब है कि 5 मई को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद पांच पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से एक पहलवान ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया था। इस मामले की एफआईआर में सुशील कुमार का भी नाम आया था। मॉडलटाउन थाने की पुलिस सुशील कुमार की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है लेकिन उसके हाथ खाली ही हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर