PRSU
PRSU ने परीक्षाओं के संबंध में जारी की अधिसूचना, जानिए दिशा-निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के चलते उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होगी। इसमें तृतीय सेमेस्टर की शेष बची परीक्षाएं और अन्य समस्त समय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैंडेड पद्धति से ली जाएंगी।

उक्त समस्त परीक्षाओं में घोषित समय सारणी के अनुसार स्नातक के नियमित, स्वाध्यायी, भूतपूर्व, पूरक (अंतिम अवसर) स्नातकोत्तर (स्वाध्यायी), डिप्लोमा सर्टिफिकेट और एक वर्षीय पाठ्यक्रम के नियमित और सेमेस्टर परीक्षा के नियमित, भूतपूर्व , एटीकेटी के छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों के लिए सामान्य दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  TRP Job Alert: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चाहिए कंसल्टेंट्स, 75 हजार रुपए कमाने का मौका